प्रेम दिवस के गिफ्टों पर चुनाव का ग्रहण

0
125

फर्रुखाबाद: आज पूरा देश प्रेम दिवस को मना रहा है लेकिन जिले में प्रेम दिवस चुनाव की भेंट चढ़ गया। गिफ्ट बेचने वालों को इसका खासा असर देखने को मिला। अधिकतर युवा चुनाव प्रचार में अपने नेताओं के साथ व्यस्त हैं।

[adrotate banner="3"]

फूलों व उपहार की दुकानों पर खासी भीड़ युवाओं की प्रेम दिवस पर देखने को मिलती थी। लेकिन इस बार प्रेम दिवस के बीच में चुनाव आ गये तो युवा ने इस बार लोकतंत्र के पर्व में जोरदारी से हिस्सा लेने की ठानी और अपने अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के साथ उनकी चुनावी नैया पार कराने में व्यस्त हो गये। हालांकि मिस फर्रुखाबाद व उनके सहयोगियों ने चैक पर राहगीरों को गुलाब उपहार स्वरूप भेंट किये। लेकिन वहीं दूसरी तरफ उपहार बेचने वाले दुकानदार मायूस नजर आये। उनका कहना है कि इस बार चुनाव के चलते धन्धे पर खासा असर आया है। खरीददारों की संख्या पूर्व के वर्ष से काफी कम रही।

[adrotate banner="2"]