बीजेपी नेता की पुलिस और सीआरपी लिखी बुलेरो सीज

0
160

फर्रुखाबाद: (जहानगंज) भारतीय जनता पार्टी के भोजपुर प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह राठौर की प्रचार सामिग्री ले जा रही बुलेरो गाड़ी को जहानगंज पुलिस ने सीज कर दिया। पुलिस ने प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया है।

[adrotate banner="3"]

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह की बोलेरो यूपी 74एन 3072 जहानगंज के ग्राम झसी में चुनाव पर्यवेक्षक ने रुकवा ली। बोलेरो पर प्रत्याशी के मौसी के लड़के प्रभाकर राठौर निवासी झिझकी सवार थे।

पर्यवेक्षक ने गाड़ी चेक की तो उसमें 40 झण्डे, 250 पम्पलेट बड़े, 200 विजिटिंग मिले। गाड़ी में आगे और पीछे पुलिस और सीआरपी लिखा था। जहानगंज पुलिस ने गाड़ी सीज कर दी। गाड़ी को अमित कुमार निवासी ग्राम विसम्भरपुर गुरसहायगंज, कन्नौज चला रहा था। बुलेरो थाने पहुंचाकर सीज कर दी गयी वहीं प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।

[adrotate banner="2"]