मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत, दोस्त जख्मी

0
118

फर्रुखाबाद: तिलक समारोह में जा रहे जनपद शाहजहांपुर के मिर्जापुर भरतपुर निवासी 23 वर्षीय बृजेश पुत्र सदन बिहारी यादव की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी। जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

[adrotate banner="3"]

बृजेश अपने गांव से मित्र राजीव के साथ बाइक पर रिश्तेदारी में तिलक चढ़ाने गया था। जहां से दोनो लौट रहे थे। शमसाबाद थाना क्षेत्र के ढाईघाट पुल के निकट पिकअप की टक्कर से दोनो बुरी तरह जख्मी हो गये। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां बृजेश को मृत घोषित कर दिया गया, राजीव का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

[adrotate banner="2"]