अपडेट: सदर सीट पर कुल 25 नामांकन हुये दाखिल

0
108

फर्रुखाबाद: राजनीति का केंद्र सदर सीट पर नामांकन कराने वालो की संख्या 25 पर पंहुच गयी| मंगलवार को सदर सीट पर मनोज के खिलाफ मनोज और विजय सिंह के खिलाफ बिजय सिंह ने अपना पर्चा दाखिल किया|

[adrotate banner="3"]

प्राप्त आंकड़ो के अनुसार मंगलवार को सदर सीट से महान दल के सर्वेश शाक्य, निर्दलीय शांतिस्वरूप, रमेश गुप्ता निर्दलीय, इस्ताक खान, श्याम श्री, सदर विधायक और सपा प्रत्याशी विजय सिंह के पुत्र अभिषेक उर्फ़ सिक्की ने अपना नाम नामांकन कराया| बीना कुरिल, सुरेन्द्र सिंह, विजय सिंह ने निर्दलीय नामांकन कराया| वही निर्दलीय प्रत्याशी मनोज कुमार का पर्चा मंगलवार को सदर सीट के लिये दाखिल किया गया|

पूर्व में बीजेपी के मेजर सुनील दत्त, निर्दलीय प्रत्याशी सरवेन्द्र सिंह, जनार्दनदत्त, गौरव कुमार, बीएसपी से उमर खान , निर्दलीय प्रत्याशी दीपक कुमार, एसपी से विजय सिंह, निर्दलीय रिहाना खान.,मेजर की पत्नी अनीता द्विवेदी. ने अपना नामांकन कराया था| रेहाना खान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया है| धनन्जय ने बहुजन मुक्ति पार्टी से और मनोज कुमार ने निर्दलीय अपना नामांकन पूर्व में ही करा दिया था| कुल मिलाकर अब सदर में 25 पर्चे दाखिल हो चुके है|

[adrotate banner="2"]