ब्रेकिंग: कार पलटने से मासूम सहित दो की मौत, चार गम्भीर

0
129

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम महरुपुर के निकट कार की टक्कर से कार पलट गयी जिससे उसमे बैठे मासूम सहित दो की मौत हो गयी| जबकि मृतका के पिता सहित चार लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हसन बाग निवासी 35 वर्षीय राजीव सक्सेना पुत्र ग्रीश चन्द्र सक्सेना अपने मामा रामविलास की पुत्री रीता की शादी में शामिल होने के लिये ठठिया बेहटा कन्नौज गये थे| राजीव के साथ 35 वर्षीय सुनील पुत्र जगदीश सक्सेना व सुनील की 8 वर्षीय पुत्री दीक्षा और 5 वर्षीय पुत्र शिवा व 32 वर्षीय पत्नी सुषमा और 25 मनोज कुमार पुत्र अशोक कुमार भी बीते मंगलवार को कार में गये थे|

देर रात विवाह सम्पन्न कराने के बाद लगभग 3 बजे कार से वापस आ रहे थे| राजीव ने बताया की कानपुर- फ़तेहगढ़ मार्ग पर ग्राम महरूपुर के निकट सामने से आयी तेज रफ्तार कार ने उसकी कार में टक्कर मार दी| जिससे गाड़ी पलट के पेड़ से जा टकराई| कार पलटने से उसमे बैठे सभी आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गये | मौके पर पुलिस पंहुची और 108 से सभी को लोहिया अस्पताल भेजा| 108 एम्बुलेंस के ईएमटी अभिनव ने 3 :50 पर सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जिसमे चिकित्सको ने जाँच के बाद मासूम पुत्र शिवा और मनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया| राजीव और सुनील सक्सेना सेन्ट्रल जेल चौराहे पर व्यापार करते है|

कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार निगम ने बताया की वह घटना के बाद मौके पर गये थे| अभी तहरीर नही आयी है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]