कोहरे व ठंड ने जन जीवन किया अस्त-व्यस्त

0
127

फर्रुखाबाद: मंगलवार को सुबह कोहरे की चादर ने दृश्यता कम कर दी थी। दोपहर तक लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को वाहनों की हेडलाइट जलाकर सड़कों से गुजरना पड़ा। सामान्य कामकाज के अलावा बाजार पर भी प्रभाव दिखा। आम दिनों की अपेक्षा बाजार भी देर से खुला। कोहरे के कारण सर्दी भी बढ़ी है। दोपहर को धूप के दर्शन होने पर लोगों ने राहत भरी सांस ली। लेकिन, दोपहर बाद कोहरा गहराने से दोबारा ठंड का प्रकोप बढ़ गया।

[adrotate banner="3"]

नोटबंदी की वजह से भी लोगों को लोगों को नकदी नहीं मिलने से गरम कपड़े की खरीददारी नहीं कर पा रहे हैं| कुछ सक्षम लोग जुगाड़ कर गरम कपड़े की खरीदारी कर लेते हैं| वहीं इस बढ़ती ठंड ने फुटपाथ दुकानदारों व फुटपाथ पर रहने वाले लोगों के लिये परेशानी का सबब बना हुआ है| ठंड व तेज हवा से फुटपाथ पर रहने वाले लोगों की परेशानी अधिक बढ़ गयी है|फूटपाथ पर रहने वाले लोगों के साथ-साथ शहरी क्षेत्र के फूटपाथ दुकानदारों की भी परेशानी बढ़ी हुयी है|

तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। इसका असर सड़कों पर देखने को मिल रहा है। ठंड की वजह से जरूरी काम से ही लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। ठंड का असर बाजार पर भी पड़ रहा है। सुबह को देरी दुकानें खुल रही हैं, और शाम को जल्द ही कारोबारी दुकानें बंद कर देते हैं। गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई है। गांवों में लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। मंगलवारको नगर में कई जगह दुकानदारों ने अलाव जलाया।

[adrotate banner="2"]