मोदी का फतवा जारी करने वाले इमान के खिलाफ कोर्ट में याचिका

0
164

फर्रुखाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोलकाता की एक मुख्य मस्जिद के इमाम ने ‘फतवा’ जारी किया है| जिसको लेकर कोर्ट में इमाम के खिलाफ याचिका दायर की गयी है|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली कायमगंज के चिलांका निवासी बीजेपी नेता सुरेन्द्र सिंह कठेरिया पुत्र शामोस बाबू कठेरिया ने फतेहगढ़ कोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि मिडिया खबरों के मुताबिक फतवा जारी करते हुए इमाम ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि नोटबंदी के जरिए लोगों को ‘ठगा’ है.| कोलकाता की टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही इमाम सैयद मोहम्मद नुरूर रहमान बरकती ने कहा कि नोटबंदी से रोजाना लोग परेशान हो रहे हैं और समस्या का सामना कर रहे हैं|

उन्होंने कहा कि मोदी समाज और निर्दोष लोगों को नोटबंदी के जरिए ठग रहे हैं| और कोई भी नहीं चाहता कि वह प्रधानमंत्री पद पर बने रहें| जब उन्होंने फतवा जारी किया तो तृणमूल कांग्रेस के सांसद इदरीस अली उनके बगल में बैठे थे| फतवा में मोदी के दाढ़ी और सिर के बाल लाने वाले को 25 लाख का इनाम देने की बात कही गयी है|

[adrotate banner="2"]