किसान यूनियन ने चकबंदी कार्यालय में की ताला बंदी

0
165

chkbndi-kisan-yuniiyan-arbind-shakhyफर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट स्थित चकबंदी कार्यालय में किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने हंगामा करने के बाद ताला डाल दिया| जिससे हड़कम्प मच गया| उनकी चकबंदी कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई|

[adrotate banner="3"]

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह शाक्य के नेतृत्व में दर्जनों किसान यूनियन कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पंहुचे| इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर नारेबाजी की| जिसमे ग्राम सभा बहोरा में चकबंदी कर्मचारी द्वारा नियम के विरुद्ध चकबंदी करने का विरोध करने पर किसान को झूठे मुकदमे में फंसाना, नवाबगंज विकास खंड के ग्राम बरतल में भू माफिया राजीव रंजन, राजू अवस्थी व राकेश सक्सेना निवासी गनीपुर सहित कई लोगो पर जमीन कब्जे को लेकर कार्यवाही की मांग, व्लाक शमसाबाद में पहाढपुर बैरागर मौजा नगला में किसानो की जमीन पूर्व में गंगा दरिया में दर्ज हो जाने के बाद भी अन्य लोग कब्जा कर ले रहे है व राजेपुर व्लाक के रामगंगा कटान को रोकने हेतु कार्यवाही आदि मांगो को रखा गया| सर्वाधिक आक्रोश चकबंदी विभाग के कर्मचारीयों के खिलाफ था|

धरने के बाद सभी नारेबाजी करते हुये चकबंदी कार्यालय पंहुचे और चकबंदी कार्यालय में ताला बंदी कर दी| जिसके बाद किसान यूनियन नेताओ की और चकबंदी कर्मियों की तीखी नोकझोंक हो गयी| जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह शाक्य ने बताया की अभी धरना तब तक चलेगा जब तक समस्या पर कार्यवाही नही हो जाती| इस दौरान रामसेवक सक्सेना,हरिओम अग्निहोत्री, अरविन्द कुमार, आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]