आयुक्त ने सर्दी में परखी कंबल वितरण की हकीकत

0
105

ayuktफर्रुखाबाद: आयुक्त, कानपुर मण्डल, कानपुर, मोहम्मद इफ्तेखारूद्दीन अपने एक दिवसीय भ्रमण पर निरीक्षण भवन, फतेहगढ़ पहुॅचे। जंहा से उन्होंने कलेक्ट्रेट पंहुचकर भवन का निरीक्षण किया| इसके साथ ही साथ जिले में कंबलो के वितरण की हकीकत भी आयुक्त ने परखी|

[adrotate banner="3"]

उन्होंने कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर सुरेन्द्र सिंह से उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में जिले में कितने स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गयी है। एसडीएम ने उन्हें बताया कि तीनों तहसीलों के 35 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गयी है। नगर पालिका परिषद फर्रूखाबाद व कायमगंज अपने नगरीय क्षेत्रों में अलाव जलवा रहे हैं। इसके अतिरिक्त नगर पंचायतों में भी अलाव जलाये जा रहे हैं। जिले में कम्बल वितरण की स्थिति की जानकारी करने पर आयुक्त महोदय को जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि चार हजार सत्तानवे कम्बलों की खरीद जिले में हो चुकी है और अभी तक पांच सौ तिरेपन गरीब व्यक्तियों को कम्बल बांटे जा चुके हैं।

dm-ayuktनिरीक्षण के पश्चात आयुक्त ने पत्रकारों को बताया कि फर्रूखाबाद-फतेहगढ़ नगरों के लिये एक विस्तृत कार्ययोजना बनाने के लिये डीएम को निर्देश दिये हैं उसमें सभी विभागों की विकासशील कार्य योजनाओं को शामिल करके इन नगरों में लागू किया जायेगा। इसके लिये शीघ्र ही जिलाधिकारी अपने यहां बैठक लेंगे और विभागों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेकर नगर की विकास योजना को अन्तिम रूप देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि कलेक्ट्रेट के निरीक्षण में कार्य ठीक-ठाक मिला। जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु व पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल भी उपस्थित रहे|

[adrotate banner="2"]