परचून की दुकान से लाखो का सामान चोरी

0
139

choriफर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीती रात चोरो ने क्षेत्र के निविया स्थित ग्राम दहलिया निवासी प्रदीप उर्फ़ दीपू की परचून की दुकान से लाखो का सामान चोरी कर लिया| पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की|

[adrotate banner="3"]

प्रदीप ने बताया कि चोरो ने 10 पैकेट चीनी, 200 पैकेट करमचंद गुटखा, 200 विमल गुटखा, दो बोरा बीडी, 200 लीटर सरसों का तेल, 16 सिगरेट की डिब्बी, 50 हजार की सिक्के चोरी कर लिये| सूत्रों के अनुसार एक लोडर में भरकर चोर माला साफ कर ले गये|चोरी होने से क्षेत्र के हडकंप है और क्षेत्र के दुकानदार भी भय में है|थानाध्यक्ष भीम सिंह जावला ने बताया कि जाँच की जा रही है| दुकान का बीमा होने की बात पता चली है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]