बाइको की भिंडत में एक की मौत, दो जख्मी

0
171

accidentफर्रुखाबाद: बीती रात थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के टिकूरियन नगला के निकट हुई बाइको की आमने समाने की भिंडत में एक बाइक सबार की मौत हो गयी| जबकि दो अन्य जख्मी हो गये उन्हें उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|

[adrotate banner="3"]

बीते शुक्रवार को शहर कोतवाली के बढ़पुर में आयोजित हुये सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद घर जा रहे थाना नवाबगंज के ग्राम पुठऋ निवासी सुधीर पुत्र रूपलाल अपनी बाइक से पड़ोसी गाँव करनपुर निवासी धमेंद्र पुत्र झब्बू लाल थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के टिकूरियन नगला के निकट दुर्घटना के शिकार हो गये| उनकी बाइक सामने से आ रहे शहर कोतवाली के रस्तोगी मोहल्ला निवासी विक्की से टकरा गयी| जिसके बाद तीनो गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| मौके पर पंहुची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा जंहा सुधीर की उपचार के दौरान मौत हो गयी| शनिवार को सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया|
अज्ञात मृतक बाइक सबार की हुई शिनाख्त
राजेपुर: बीते दिन थाना क्षेत्र केबरेली हाई-वे पर अज्ञात बाइक सबार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी थी| शनिवार को उसकी शिनाख्त विमल मिश्रा पुत्र विजेन्द्र कुमार मिश्रा निवासी कौलापुर पोस्ट गोपीगंज भदौई के रूप में हुई| इसके चाचा रवि प्रकाश मिश्रा ने मृतक की शिनाख्त अपने भतीजे के रूप में की| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर लिया है |

[adrotate banner="2"]