शिक्षक नेताओ ने की एमडीएम पूर्ण बंदी की घोषणा

0
155

shikshk-dhrnaaaफर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक नेताओ ने बीएसए कार्यालय के बाहर धरना देकर अपनी पांच सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदर्शन किया|

[adrotate banner="3"]

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर शिक्षक ने परिषदीय विधालयो में तीन वर्ष का शिक्षण अनुभव प्राप्त शिक्षको के प्रमोशन, उच्च प्राथमिक विधालय के रिक्त प्रधानाध्यापको के पदों को तत्काल प्रमोशन, हर माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान, कन्वर्जनकास्ट, रसोइया मानदेय एवं प्रमोशन न किये जाने की स्थित में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने दोबारा धरना प्रदर्शन किये जाने की चेतावनी दी|

धरने के दौरान प्रभारी बीएसए बेगीश गोयल ने को ज्ञापन दिया| इस दौरान जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ला, मो० लईक खां, राकेश चन्द्र यादव, श्याम सिंह यादव, अमित मिश्रा, काजी मुताहिर अली आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]