पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन

0
152

sp-subhash-chndrफर्रुखाबाद: पुलिस लाइन फतेहगढ़ में आयोजित पुलिस स्मृर्ति दिवस पर एसपी सुभाष सिंह बघेल सहित जिले के सभी पुलिस कर्मियों ने शहीद हुये पुलिस कर्मियों को नमन का पुष्प चक्र भेट किये|

[adrotate banner="3"]

एसपी सुभाष सिंह बघेल ने शहीद स्मारक पर पुष्प चढाकर श्रधांजलि दी| इसके साथ ही साथ एएसपी अशोक कुमार, सीओ सिटी आलोक कुमार, सीओ अमृतपुर देवेन्द्र कुमार, सीओ मोहम्मदाबाद विशाल पाण्डेय, सीओ कायमगंज नरेश कुमार ने भी पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदो को नमन किया| सशस्त्र गार्द ने शोक शलामी दी| एसपी ने 1 सितम्बर 2015 से 31अगस्त 2016 तक पूरे देश में शहीद हुये 479 पुलिस कर्मियों की शहादत को याद किया| जिसमे 116 यूपी पुलिस के जबाज सिपाही थे|

प्रतिसार निरीक्षक प्रदीप कुमार, कोतवाल फर्रुखाबाद अजीत सिंह, एसपी स्टेनो रामलाल वर्मा, जीआरपी थानाध्यक्ष रामलाल दुबे आदि भी मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]