11 वें दिन भी जारी रहा स्वास्थ्य संबिदा कर्मियों का धरना

0
118

smbida-krmiफर्रुखाबाद: सपा सरकार के द्वारा स्वास्थ्य संबिदा कर्मियों की मांगो पर अभी तक कोई अमल नही किया गया| जिसके चलते 11 दिन के बाद भी धरना प्रदर्शन जारी रहा|

[adrotate banner="3"]

सीएमओ कार्यालय में चल रहे 11 दिन से 6 सूत्रीय मांगो के लिये धरना प्रदर्शन में मंगलवार को संबिदा कर्मी सरकार के खिलाफ बेहद आक्रोशित है | स्वास्थ्य संबिदा कर्मियों ने मांगे ना माने जाते देख सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आक्रोशित प्रदर्शनकारियों गुरुवार को आमरण अनशन भी कर सकते है|

वही आक्रोशित आशा बहुओं ने भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने में जुटी है| वह भी अपनी विभिन्य मांगो को उठा रही है| | इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री पंकज शुक्ला,अध्यक्ष डॉ० गौरव कुमार, नरेन्द्र मिश्रा, डॉ० गौरव वर्मा, डॉ० पंकज कटियार, अमित कटियार, डॉ० प्रभात त्रिपाठी, शाबिर हुसैन, आशा मुन्नी देवी,आराधना, पूजा अवस्थी, दीपकान्त, अमित कटियार, शबीना आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]