मुंबई के हत्यारोपी को उठा ले गयी पुलिस

0
146

snjuफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली के मोहल्ला पलारिया में अपने बहनोई के घर रह रहे मुंबई के हत्यारोपी संजू उर्फ़ संजय पुत्र जगन्नाथ निवासी रमलता शहजंहापुर को मुंबई पुलिस ने शनिवार को दबोच लिया|

[adrotate banner="3"]

बीते तीन दिन पूर्व शहर कोतवाली के लाल दरवाजे पर शराब नशे में हंगामा कर रहे संजू उर्फ़ संजय पुत्र जगन्नाथ को पुलिस ने पकड़ा था| पूंछतांछ में संजू ने पुलिस को बताया कि वह मुंबई की हत्या में हत्या रोपी है| जिस पर कोतवाली पुलिस ने मुंबई पुलिस को सूचना दी| शनिवार को मुंबई के थाना अँधेरी ईस्ट के दरोगा दत्ता फ़ोर्स के साथ कोतवाली आ गये | उन्होंने बताया कि आरोपी संजू ने अपने साथियों के साथ मिलकर इमरान की गला दबाकर हत्या बीते 16 अगस्त को कर दी थी| तब से आरोपी फरार था|

[adrotate banner="2"]