पानी तक का नही निकास, पांच सालो का यह हुआ विकास

0
134

jal bhrav12फर्रुखाबाद:(कंपिल) कायमगंज विकास खंड के ग्राम पहाड़पुर में नाली के पानी के निकास को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ग्रामीणों ने बताया कि एक तो नाली टूटी पड़ी है और साफ सफाई भी समय पर नही होती है| गाँव के अन्दर की नाली तो साफ कर दी जाती है| लेकिन गाँव के बाहर पानी निकलने की कोई व्यवस्था नही की गयी है|

[adrotate banner="3"]

क्षेत्र में सपा के विधायक अजीत कठेरिया है| ग्रामीणों का कहना है कि वोट लेने के समय लम्बे-लम्बेवादे किये गये| अब आलम यह है कि ग्रामीणों को छोड़ो पानी तक के निकलने की व्यवस्था नही है| जिससे पानी ने सड़क को तालाब में तब्दील कर दिया है| सड़क पर वह रहे पानी से ग्रामीणों और रहागिरो को समस्या का सामना करना पड़ रहा है | ग्रामीणों का कहना है कि गाँव के पानी को किसी तालाब आदि तक ले जाने की कोई व्यवस्था नही की गयी है| सड़क पर पानी भरने से मच्छर पनप रहे है| जिससे मलेरिया, डेंगू, दस्त आदि की समस्या हो रही है|

ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत भी की लेकिन जिम्मेदार अफसर कोई ध्यान ही नही देते केबल भरोसे की लालीपाप देकर टरका दिया जाता है| बताते चले गाँव में अधिकतर सेना के जबान और सरकारी नौकरी वाले, आईएस के पद पर यंहा के रहने वाले नौकरी कर रहे है| लेकिन इसके बाद भी गाँव की दशा बद से बत्तर होती जा रही है |

बीडीओ ने बताया कि उन्हें इस सम्बन्ध में जानकारी नही थी जल्द पानी के निकास की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी |

[adrotate banner="2"]