भूखे को भोजन प्यासे को पानी, रोटी बैंक ने यही है ठानी

0
162

SUBHAMफर्रुखाबाद: रोटी बैंक के कार्यकर्ताओ ने गरीबो को भर पेट भोजन कराया| इसके लिये पहले भोजन को घर-घर से माँगा गया और बाद में उसे व्यवस्थित करके नगर में भूंखे गरीब को लोगो को भोजन वितरित किया गया|

[adrotate banner="3"]

शुभम तिवारी के संयोजन में रोटी बैंक के कार्यकर्ताओ ने कार्यालय भारत भारती भवन में सभासद रामजी वाजपेयी से सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर मोहल्ला नुनहाई कटरा में समाज के भूखे सोने वाले के हित में रोटियां एकत्रित की गयी| जिसके बाद उनमे सब्जी और अचार, सलाद और गुड के पैकेट बनाकर रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, लोहिया अस्पताल, आदि जगहों पर भूखे लोगो को भोजन दिया| जिससे दर्जनों भूखे पेट लोगो को पेट भर रोटी नसीब हुई|

इस दौरान अनुपमा शर्मा, वरुण त्रिपाठी, गौतम दुबे, शिवम् वाजपेयी, मंजीत यादव, हैप्पी शुक्ला, दिव्या दुबे आदि मौजूद रही|

[adrotate banner="2"]