प्रदेश में ‘लड़खड़ाती’ कांग्रेस ने अपने तरकश से निकाला ’प्रियंकास्त्र’

0
138

priyanka1लखनऊ: यूपी कांग्रेस में प्रियंका गांधी को बड़ा पद दिए जाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। मंगलवार को या फिर ईद के बाद इसका ऐलान किया जा सकता है। पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद इसका ऐलान कर सकते हैं।

[adrotate banner="3"]

आजाद ने सोमवार को इस फैसले को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस पूरी प्रक्रिया में प्रशांत किशोर अहम फैक्टर साबित हो रहे हैं। यूपी चुनाव में प्रशांत ही कांग्रेस की रणनीति को तय कर रहे हैं।

कांग्रेस यूपी में ब्राह्मण और मुस्लिम मतदाताओं को लुभाना चाहती है। कांग्रेस यूपी में एक बड़ा चेहरा प्रोजेक्ट करना चाहती है लेकिन उसके बाद विकल्प बेहद सीमित हैं। प्रियंका अगले कुछ महीनों में करीब 150 रैलियां करेंगी। कांग्रेस प्रियंका के चेहरे के साथ आगे बढ़ेगी।

[adrotate banner="2"]