विवाहिता की हत्या में पति सहित तीन पर मुकदमा

0
106

uppफर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम अतरिया निवासी रोली पत्नी सुनील पुत्र श्रीपाल की हत्या में सुनील सहित तीन लोगो पर हत्या कर शव फेंकने के आरोप में मुदकमा दर्ज किया गया है| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|

[adrotate banner="3"]

जनपद हरदोई के सांडी बकटापुर निवासी छोटेलाल की पुत्री का विवाह बीते चार वर्ष पूर्व सुनील पुत्र श्रीपाल के साथ हुआ था| मृतक रोली के परिजनों का आरोप है की शादी के बाद से सुनील उसके पिता श्रीपाल, सास उसे दो लाख रुपये के लिये प्रताड़ित करने लगे| कई बार परिजनो को मामले की जानकारी होने पर उसके ससुराल वालो को समझाने का प्रयास किया|

रोली के परिजनों का आरोप है की बीते दिन रोली के ससुराल वालो ने रोली की हत्या कर शव फेंक दिया| घटना के बाद से परिजन मौके से फरार हो गये| पुलिस ने पति, सास,ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|

[adrotate banner="2"]