अतिक्रमण के सम्बन्ध में व्यापारियों का ज्ञापन

sdm ajit singhफर्रुखाबाद:(कायमगंज) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने एसडीएम कायमगंज को ज्ञापन सौपा| उन्होंने छोटे दुकानदारो की पटिया आदि तोड़ने पर एतराज जताया|
संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम अजीत सिंह को दिये गये ज्ञापन में कहा है कि नगर में चल रहे अतिक्रमण अभियान के दौरान दुकानदारो द्वारा गर्मी से बचने के लिये लगाये गये तिरपाल, उतरने के लिये बनाई गयी पटिया को ना तोड़ने की मांग की गयी है| इस दौरान रामप्रकाश कल्लू , अजय शाक्य, नीरज रस्तोगी, जिलामहा मंत्री मनोज कौशल, प्रेम कमल गुप्ता, शैलेंश गुप्ता आदि मौजूद रहे|