असम में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने से बीजेपी में ख़ुशी की लहर

0
149

फर्रुखाबाद: पांच राज्यों में हुये विधान सभा चुनाव के परिणाम आते ही बीजेपी के कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी| जीत का जश्न सड़क पर मनाते हुये कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी के साथ मिठाई खिलाकर ख़ुशी का इजहार किया|

[adrotate banner="3"]

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह के नेतृत्व के एकत्रित हुये कार्यकर्ताओ ने जमकर जश्न मनाया| जिलाध्यक्ष ने कहा की असम की जनता ने कांग्रेस के 15 वर्षो के कुशासन को हटाकर सुशासन की स्थापना की है| प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर उन्होंने कहा की जनता ने पानी मोहर लगा दी| आने वाले विधान सभा चुनाव में जनता यूपी में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी|

सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी का इजहार किया| इस दौरान पूर्व विधायक सुशील शाक्य, जिला महामंत्री विमल कटियार, प्रांशु दत्त द्विवेदी, रुपेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, प्रबल त्रिपाठी, प्रभात अवस्थी, राजवती, सुमन राठौर, धीरेन्द्र वर्मा, राजीव मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]