हर बूथ जीतने की तैयारी में बीजेपी

0
156

bjp kuldip vimal , stypal , sushilफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ की बैठक में आगामी विधानसभा के चुनाव में बूथ हर कीमत पर जीतने की रणनीति तैयार की जा रही है| बीजेपी के नेताओ का मानना है की यदि बूथ फतेह कर लिया तो प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने से कोई नि रोंक रहा है|

[adrotate banner="3"]

आवास विकास स्थित एक गेस्ट हॉउस में बुलाई गयी बैठक में जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा की ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के अंतर्गत छुटे 111 गाँवों में जिले के नेताओ के द्वारा प्रचार प्रसार करने के लिये 20 मई से 26 मई का लक्ष्य रखा गया है| वही 26 मई से 30 मई तक 112 सेक्टरो में बैठक करने की भी रणनीति बनाई गयी| उन्होंने कहा की सभी कार्यकर्ता बूथ को जीतने की तैयारी में लगे|

जिला महामंत्री विमल कटियार ने बताया की जिलाध्यक्ष ने अचरा मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र कठेरिया को उनकी निष्क्रियता के चलते पद से हटा दिया है| इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, भूदेव राजपूत, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, कुलदीप गंगवार,नागेन्द्र सिंह आदि रहे|

[adrotate banner="2"]