युवा कांग्रेस ने मोदी के पास पोस्टकार्ड से भेजी जनता के मन की बात

0
179

cangresफर्रुखाबाद: प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा चलायी जा रही मन की बात का युवा कांग्रेस ने जमकर विरोध किया| जिसके अंतर्गत जनता के मन की बात पोस्टकार्ड पर लिख प्रधानमंत्री को भेजी गयी है |

[adrotate banner="3"]

युवा कांग्रेस के लोक सभा अध्यक्ष शुभम तिवारी के संयोजन में पार्टी के कार्यकर्ता, महिलाये, छात्र, बस अड्डे के पास डाकघर के बाहर एकत्रित हुये| जिसके बाद सभी ने अपने मन की बात पोस्टकार्ड में लिख मोदी के पास भेजी| शुभम तिवारी ने बताया की जिले के किसानो से समस्या लिखाकर विधानसभा पदाधिकारियों पंकज शर्मा, गौतम दुबे, आकाश लायल, राधव शुक्ला, आकाश राजपूत, वरुण त्रिपाठी ने लगभग 565 पोस्ट कार्ड पोस्ट किये|

कांग्रेस ने आरोप लगाया की मोदी में एक तरफा सुनने की नीति अपना कर केबल अपने मन की बात जनता तक भेज कर अपनी पीठ ठोंक रहे है| जबकि बढती महगाई , किसानो की अनदेखी, व्यापारियों की विरोधी ये सरकार सिर्फ केबल जुमलो वाली सरकार रह गयी है| इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, जिला महामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, रमेश कठेरिया, अनुपमा शर्मा आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]