सर्राफा हड़ताल से सोने के कारोबार पर फिर रहा पानी

0
153

srafaफर्रुखाबाद: बीते दिनों से चल रही सर्राफा कमेटी की हड़ताल से ग्राहक दूकानो पर आकर लौट रहा है| जिससे सर्राफा व्यापारीयो के करोड़ो के कारोबार को नुकसान हो रहा है| इसी के चलते व्यापारियों ने मोह्म्मदबाद में सर्राफा व्यापारियों ने प्रदर्शन किया|

[adrotate banner="3"]

पूरे जिले में सोने का कारोबार पर पानी फिर रहा है| फतेहगढ़, फर्रुखाबाद, कमालगंज, कायमगंज, शमसाबाद,मोहम्मदाबाद जनपद में जगह जगह व्यापारी एक्साड ड्यूटी लगाये जाने का विरोध कर रहे| जिसके तहत शनिवार को सर्राफा कमेटी के जिलाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ के नेतृत्व में व्यापारी मोहम्मदाबाद में एकत्रित हुये| सभी व्यापारियों ने एक सुर में 1 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाये जाने का विरोध किया और सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया| अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने कहा केंद्र सरकार के ही मंत्री नितिन गडकरी ने भी व्यापारियों पर एक्साइज ड्यूटी लगाये जाने को गलत बताया है| सर्राफा व्यापारियों ने इस सम्बन्ध में गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौपा है| गृह मंत्री ने सोमबार को इस मुद्दे पर विचार करने की बात कही है|

इस दौरान हरीश चन्द्र वर्मा, दीपक अग्रवाल, सर्राफा कमेटी फतेहगढ़ के अध्यक्ष कुमार चन्द्र वर्मा, नर सिंह वर्मा, सोनू गुप्ता, वरुण कटियार, मुकेश पटवा, प्रशांत वर्मा, अमन वर्मा सहित लगभग आधा सैकड़ा सर्राफा व्यापारी एकत्रित रहे|

[adrotate banner="2"]