अब घर बैठे होगा विवाह पंजीकरण

0
129

vivahफर्रुखाबाद: अब आपको विवाह पंजीकरण कराने के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। आप घर बैठ कर अपने विवाह का पंजीकरण ऑनलाइन करा सकते है । प्रदेश सरकार ने यह सुविधा 15 फरवरी से लागू कर दी है।रजिस्ट्रेशन विभाग की साइड httpagrsup.in पर जा कर अपने विवाह से सम्बन्धित जानकारी भर कर सम्मिट कर दे जिसके बाद आपको एक निश्चित दिनांक में कार्यालय उप निबंधक में उपास्थि होकर निवास आयु आदि से सम्बंधित अभिलेख जमा करा कर बायोमेट्रिक प्रक्रिया के बाद आपको विवाह पंजीकरण उपलब्ध करा दिया जाएगा।

[adrotate banner="3"]

सरकार विवाह के पंजीकरण के लिए ज़ोर दे रही है। लेकिन पंजीकरण कार्यालय में भीड़ भाड़ व जटिल प्रक्रिया के चलते अधिकतर लोग विवाह का पंजीकरण नही कराते थे।केवल आवश्यकता होने पर ही विवाह पंजीकरण कराते थे। देश से बाहर जाने के लिए पासपोर्ट आदि के लिए विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।प्रदेश सरकार द्वारा विवाह पंजीकरण के लिए नया साफ़्टवेएर डेवलप कर ऑनलाइन कर दिया है । जिससे अब आम जनता को आसानी हो गयी है। इस बारे में उप निबंधक फर्रुखाबाद राजेश तिवारी ने बताया की हिन्दू विवाह पंजीकरण के लिए 15 फरवरी से ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है।

इस प्रक्रिया से आम जनता को लाभ होगा। वहीं अब जनता में विवाह पंजीकरण के लिए जागरूकता भी पैदा होगी। इतना ही नही अब शीघ्र ही आपके संपत्ति से सम्बंधित सभी विलेख भी ऑनलाइन होंगे । अब आप घर बैठे ही अपने संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेज़ देख सकते है। इस प्रक्रिया के शुरू होने से संपत्ति विवाद सम्बंधित मामले भी न्यायालय में कम जाएंगे। आने वाले समय में अब पंजीयन कार्यालय हाईटेक हो जाएगा। आप संपत्ति के खरीद फरोख्त के लिए सभी आवश्यक जानकारी भी आन लाइन विभाग की साइड पर पा सकते है। सरकार की इस व्यवस्था से आम जनता की सुगमता मिलेगी।वहीं आम जनता के समय व् अनावश्यक खर्च में भी कमी आएगी।

[adrotate banner="2"]