शराब ठेके में फांसी पर झूला सेल्स मैंन

0
133

fansiफर्रुखाबाद(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम महरूपुर बिजल में देशी शराब के ठेके के सेल्स मैंन 23 वर्षीय सेल्स मैंन वीर चन्द्र ने फांसी लगाकर जान देदी| मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को नीचे उतारा|

[adrotate banner="3"]

मंगलवार को सुबह ठेके पर जब एक ग्रामीण शराब लेने पंहुचा तो पता चला की जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव संतोषपुर निवासी सेल्समैंन वीर चन्द्र का शव अगौछे मे लटका था| घटना की सूचना मिलने पर मौके पर भीड़ लग गयी| घटना के विषय में ग्रामीण ने ठेके के मालिक शीलादेवी के पति गौरव श्रीवास्तव निवासी पंजूखिरिया को मोबाइल से दी| गौरव ने पुलिस और परिजनों को घटना से अवगत कराया| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रदीप यादव फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| मृतक की लाश जो की छत के कुंडे में लटक रही थी उसे दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा|

थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया की अभी जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="2"]