सत्ता का खौफ: एमएलसी चुनाव के लिये बसपा, भाजपा ने नही खोले पत्ते

0
221

spaa bspa bspफर्रुखाबाद: सूबे में समाजवादी पार्टी की सरकार के आगे भाजपा व बसपा नतमस्तक सी लग रही है| या सत्ता के खौफ के आगे दोनों ही पार्टी अपना मुंह नही खोलना चाह रही है | तभी तो पूर्व सूचना के बाद भी दोनों ने अपने एमएलसी प्रत्याशियों ने नाम सार्वजनिक नही किये है|
समाजवादी पार्टी ने पूर्व में ही कन्नौज के व्यावसायी पुष्प कुमार जैन उर्फ़ पम्पी को अपना प्र्त्यायाशी घोषित कर दिया| उन्होंने क्षेत्र ,में अपना चुनाव प्रचार भी तेज कर दिया है| वही कन्नौज के छिबरामऊ इंदरानगर निवासी मनोज कुमार पुत्र शिवमंगल सिंह अपने 20 प्रस्तावको के साथ नामांकन किया था| बसपा व भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा रविवार को करने की घोषणा की थी| लेकिन दोनों ही पार्टीयो ने अपने पत्ते नही खोले है|
भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया की पूर्व में इटावा के छत्रपाल सिंह तोमर के नामाकंन पर विचार हो रहा था| लेकिन पार्टी अब कन्नौज व औरैया जनपद के किसी को प्रत्याशी बनाये जाने पर विचार कर रही है| बसपा सूत्रों ने मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी ने छिबरामऊ से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके और लोक सभा प्रभारी रहे रजनी कान्त कुशवाह को नामांकन के लिये तय किया है| बसपा जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम ने बताया की पार्टी ने अभी किसी की भी अधिकृत घोषणा नही की है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]