ब्रेकिंग: कचेहरी में अधिवक्ता पर फायरिंग

0
159

vkilफर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के रखा चौराहा निवासी अधिवक्ता सचेन्द्र सिंह पर कचेहरी परिसर में गोली मारने का प्रयास किया गया| पुलिस ने आरोपी को तमंचा सहित हिरासत में ले लिया|

[adrotate banner="3"]

सचेन्द्र सिंह के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भोपतपट्टी निवासी जय करन के साथ भूमि विवाद का मामला सिबिल जज की अदालत में चल रहा है| जिसमे मंगलवार को सुनबाई थी| जयकरन मुकदमे में पेश होने के लिये कचेहरी पंहुचा तो सचेन्द्र सिंह और जय करन में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गयी| तभी जय करन ने तमंचे से सचेन्द्र पर जान लेवा फायरिंग कर दी| गोली की आवाज सुनकर अधिवक्ता एकत्रित हो गये और उन्होंने आरोपी जय करन को जमकर पीट दिया|

सूचना मिलने पर जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार, एएसपी रामभुवन चौरसिया, सीओ सिटी योगेश कुमार आदि मौके पर पंहुचे और आरोपी जय करन को गिरफ्तार कर लिया है| अधिवक्ता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है|

कोतवाल अजीत सिंह ने बताया की मौके से तमंचा मिला है| लेकिन तमंचा आरोपी के हाथ में नही था| तहरीर के आधार पर जाँच कर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|

[adrotate banner="2"]