चायनीज मंझे से अब नही लड़ेगे पेंच, पुलिस हुई सख्त

0
156

chynij mnjhaफर्रुखाबाद: शहर में रहने वाले लोगों और पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हो रहे चाइनीज मंझे की बिक्री रोकने के बाबत हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने नगर क्षेत्र में जगह-जगह पतंगो की दुकानों पर दबिश देखर चायनीज मंझा की बिक्री ना करने की हिदायत दी|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाल रूम सिंह यादव ने बीती रात आला अधिकारियो के निर्देश मिलने के तुरंत बड़ा ही नगर क्षेत्र की पक्का पुल, लाल दरवाजे, रेलवे रोड, पर पतंगो की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया| लेकिन अभी तक किसी भी दूकान पर चायनीज मंझा नही मिला| पुलिस लगातार इस मामले पर अपनी नजर रखे हुये है|

कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया की अधिकारियो के निर्देश पर पतंगो की दूकानों पर चायनीज मंझे की बिक्री पर रोक लगा दी गयी है| प्रतिबन्ध के बाद भी यदि चायनीज मंझा बिक्री होता मिला तो कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]