कैदी की आत्महत्या का मामला: डीआईजी जेल की जाँच में गिर सकती कई पर गाज

0
200

dig sk pandeyफर्रुखाबाद: बीते दिन सेन्ट्रल जेल के कैदी पड़ोसी जनपद हरदोई के पाली पाण्डेयपुर निवासी 50 वर्षीय रामसागर उर्फ साधु पुत्र लल्लू के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में कई पर गाज गिरने की सम्भावना बन रही है|

[adrotate banner="3"]

डीआईजी जेल कैप्टन एसके पाण्डेय बुधवार को सुबह केन्द्रीय कारागार में पंहुचे| जंहा कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने जिला जेल जाकर भी निरीक्षण किया| इसके बाद वह पुन: सेन्ट्रल जेल आये| तकरीबन चार घंटे तक चली सघन जाँच में डीआईजी जेल ने जेल के बंदी रक्षको, बंदियों व गेट कीपर के वयान दर्ज किये| उन्होंने घटना सम्बन्धी सभी पहलुओ को जांचा|

तकरीबन चार घंटे तक चली जाँच के बाद उन्होंने जेएनआई से विशेष बातचीत मे कहा की वह जाँच की रिपोर्ट वह आईजी जेल को सौप देगे| उसके बाद दोषियों पर कार्यवाही की जायेगी| उन्होंने बताया कैदी ने फांसी ही लगाई है यह साफ हो गया है| इस दौरान सभी जेल अधिकारी मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]