ब्रेकिंग: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दलगंजन सिंह भी पार्टी से निकाले गये

0
191

dlgnjn singh shivapl anil mishraफर्रुखाबाद: सपा के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के सामने और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान मंत्री पर आरोप लगाने वाले सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दलगंजन सिंह को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया| दलगंजन सिंह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो० रामगोपाल यादव के समधी है|

[adrotate banner="3"]

जिला पंचायत चुनाव के प्रदेश प्रभारी मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बीते दिन जनपद आगमन पर निरिक्षण भवन में पूर्व जिलाध्यक्ष दलगंजन सिंह यादव ने जमकर गदर काटा था और विधायक व् पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव को भला बुरा कहा था| जिसके बाद मंत्री नाराज होकर निरिक्षण भवन के अन्दर चले गये थे| तभी दलगंजन पर गाज गिरने के कायस लगाये जा रहे थे|

इसके बाद बीते दिन जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद जब सगुना देवी को प्रमाण पत्र मिला तो दलगंजन भडक गये उन्होंने मंत्री शिवपाल पर आरोप लगाया कि शिवपाल ने सदस्यों को कैद करा लिया| उन्होंने लोकतंत्र कि हत्या कि है| वह मेरी भी हत्या कराना चाहते है| वह जल्द धरने पर बैठेगे|

इस घटना क्रम के बाद पार्टी आला कमान हरकत में आया| पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने पत्र जारी कर कहा है कि दलगंजन सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण मुख्यमंत्री के द्वारा उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया| सपा के नगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने बताया कि पार्टी के सभी लोग अनुशासन में रहकर पार्टी कि नीतियों का प्रचार करे| पूर्व जिलाध्यक्ष को पार्टी से निकालने का फैसला आला कमान का है| विश्वास ने उनका निष्कासन पत्र भी उपलब्ध कराया है|

[adrotate banner="2"]