फर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम कटारन नगला निवासी टैक्सी चालक अमित पुत्र श्याम नारायण के साथ बाइक सबार बदमाशो ने लूट कर ली| पीड़ित ने थाने में घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी है|
[adrotate banner="3"]
पीड़ित टैक्सी चालक ने बताया की वह फतेहगढ़ से टैक्सी लेकर कमालगंज जा रहा था| जिस समय वह बघार नाले निकट पंहुचा तो उसे दो बाइक सबारो ने रोक लिया| चालक के अनुसार बाइक सबारो ने उसके कागज मांगे तो उसने कागज़ दिखाना चाहा तभी अचानक उसका मोबाइल छीन लिया और गाली गलौज करके उसके पास रखे 5600 रुपये भी लूट लिये| पीड़ित ने घटना के सम्बन्ध में थाने में तहरीर दी है|
थानाध्यक्ष यतेन्द्र यादव ने बताया की उन्हें घटना के विषय में कोई जाकारी नही है| जानकारी मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|
[adrotate banner="2"]


