सपा प्रत्याशी सगुना देवी के खिलाफ चुनाव लड़ेगी ज्ञान देवी, नही किया पर्चा वापस

0
254

sguna shivpal gyandeviफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सगुना देवी कठेरिया के विरोध में ज्ञान देवी चुनाव मैदान में आ गयी है| यह तब तय हो गया जब पर्चा वापसी के निर्धारित समय के बाद भी दोनों प्रत्याशियों में से किसी ने भी अपना पर्चा वापस नही लिया| जिससे अब चुनाव में रोमांचक मुकाबला होने के आसार नजर आ रहे है|

[adrotate banner="3"]

बीते दिन कबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी प्रत्याशी सगुना देवी के पक्ष में जनपद में पंहुच कर चुनाव की रणनिति बनाई थी| मंत्री के जनपद आने से यह कायस लगाये जा रहे थे की शायद निर्दलीय प्रत्याशी ज्ञानदेवी पत्नी मनीराम कठेरिया निवासी चिलौली कायमगंज अपना पर्चा वापस ले लेगी| यह तब कहा गया जब खुद शिवपाल सिंह ने मिडिया को पुलिस लाइन में जाते हुये कहा था की फर्रुखाबाद का चुनाव उनके लिये प्राथमिकता है और वह इसे खुद देख रहे है| इसके साथ ही उन्होंने संगठन को भी दुरुस्त करने की बात कही थी| मंत्री के कड़े रुख से कायस लगाये गये की शायद मंत्री जनपद में भी चुनाव निर्विरोध जीता लेगे लेकिन पार्टी का वह सपना टूट गया| जबकि मंत्री शिवपाल सिंह ने पूर्व में ही चेतावनी दी थी| इसके बाद भी उनके जनपद आगमन पर कुछ भी नही बदला| आने वाले 7 जनवरी को दोनों प्रत्याशीयो में कांटे का मुकाबला होना भी तय हो गया है| विधायक अजीत कठेरिया सोमबार को नगर में ही दिखे उन्होंने कई सपा नेताओ के साथ चुनाव की रणनिति बनाई|

तीन जनवरी को पर्चा वापस होने के निर्धारित समय तीन बजे तक सड़क पर फ़ोर्स व जिलाधिकारी के कोर्ट में निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार बैठे रहे| लेकिन दोनों प्रत्याशियों में से किसी का भी पर्चा वापस नही हुआ| जिससे अब जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव रोचक हो गया है| दोनों प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे है|
चुनाव प्रेक्षक मंगलवार को पंहुचेगे
जिला पंचायत चुनाव के प्रेक्षक डॉ० हरीकेश भास्कर मंगलवार को जनपद पंहुचेगे| जिसके बाद वह चुनाव सम्बन्धी समीक्षा डीएम के साथ करेगे|

[adrotate banner="2"]