लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन समाप्ति के बाद लगभग आधी तस्वीर साफ़ हो गयी है| जिन स्थानो पर केवल एक ही परचा भरा गया है वहां समाजवादी पार्टी का दवा है कि वे सब समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी थे| 74 में से 31 जिलो में केवल एक ही नामांकन हुआ है|
[adrotate banner="3"]
इस प्रकार ३१ जिला पंचायतो में निर्विरोध अध्यक्षों का बनाना लगभग तय हो गया है| एक ही नामांकन वाले जिले है गाजियाबाद, बुलंदशहर, अमरोहा,संभल, बदायूं, एटा,कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कानपुर,कानपुर देहात, झांसी, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट, हरदोई,लखनऊ, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, श्रावस्ती,गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया और भदोही|
[adrotate banner="2"]

