ब्रेकिंग: 13 जिला पंचायत सदस्यों व कई सपा नेताओ के साथ ज्ञान देवी ने किया नामांकन

0
216

GYAN DEVIGYAN DEVI RASHMIफर्रुखाबाद: निर्दलीय प्रत्याशी ज्ञानदेवी ने कई सपा नेताओ और 13 जिला पंचायत सदस्यों के साथ जिलाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन कर दिया| उन्होंने अपने चार पर्चे दाखिल किये|

[adrotate banner="3"]

ज्ञानदेवी ने जिला पंचायत सदस्य रश्मी यादव, लक्ष्मी रीटा, आशा देवी, ममता राजपूत, मनोज मिश्रा, रावेन्द्र गंगवार, पूनम सोमबंशी, छाया कुशवाह, रिंकी, शकुंतला राजपूत, डॉ0 सुरभी सिंह, सुमन लता, चन्द्रपाल को लेकर पंहुची| उन्होंने पहला पर्चा 12:39 पर दाखिल किया| जिसमे प्रस्तावक रश्मि यादव व अनुमोदक छायादेवी, दूसरा पर्चा 12:50 पर दाखिल किया जिसमे प्रस्तावक पूनम सोमबंशी व अनुमोदक रिंकी को बनाया गया है| वही तृतीय पर्चा दोपहर 1 बजे दाखिल किया गया जिसमे ममता प्रस्तावक व अनुमोदक लक्ष्मी रीटा को बनाया गया है| चौथा पर्चा 1:16 बजे दाखिल किया गया| जिसमे डॉ0 सुरभि सिंह प्रस्तावक व आशा को अनुमोदक बनाया गया है|

उनके साथ नामांकन कराने सपा नेता अनस सिद्दीकी, इजहार आलम, पूर्व सपा के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव, कायमगंज से सपा नेता कल्लू यादव, जिआउद्दीन, एके राठौर, अनिल मिश्रा, के आलावा विजय सोमबशी संजीब पारिया आदि लोग भी साथ में ही रहे|

[adrotate banner="2"]