पेट्रोल पम्प पर लूट की घटना निकली फर्जी

0
150

pnkaj pal papiyapurफर्रुखाबाद: कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के सेन्ट्रल जेल स्थित पेट्रोल पम्प पर गुरुवार सुबह हुई मारपीट में पेट्रोल पम्प मालिक ने 14 हजार रुपये लूट कर लिये जाने की बात पुलिस को गुमराह करने के लिये बतायी थी| मालिक ने लूट की तहरीर ही नही दी| पुलिस ने मारपीट में मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया|

[adrotate banner="3"]

पेट्रोल पम्प मालिक नेकपुर चौरासी निवासी प्रवीन कटियार ने कोतवाली में दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में कहा है कि उधार पेट्रोल ना डालने को लेकर हुये विवाद में उनके सेल्स मैंन मधुर पुत्र महेंद्र निवासी गाँधी राजेपुर व मनीष पुत्र रमेश निवासी रसूलपुर कमालगंज के साथ जमकर मारपीट कर उन्हें लहुलुहान कर दिया| उन्होंने घटना में पंकज पुत्र यशपाल निवासी पपियापुर को गिरफ्तार कर लिया| पंकज बीएससी का छात्र है|

इसके आलावा उन्होंने सोनू, अरविन्द नामजद सहित 15-20 अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है| लेकिन प्रवीन कटियार ने घटना के दौरान मिडिया और पुलिस को 14 हजार रुपये लूट कर लिये जाने की बात कही| लेकिन उन्होंने तहरीर में लूट का जिक्र तक नही किया|

[adrotate banner="2"]