हबलदार की पत्नी ने अपने रिश्तेदार व उसके साथियों पर जताया लूट करने का शक

shurabh luut copyफर्रुखाबाद: गुरुवार सुबह अपनी पत्नी के साथ बाइक से जा रहे सेना के हबलदार से गोली मारकर लूट करने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है| हबलदार की पत्नी द्वारा चिन्हित किये गये एक युवक को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया|

हवलदार की पत्नी ने दर्ज कराई गयी रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने पति के द्वारा फतेहगढ़ से ट्रेन से फर्रुखाबाद स्टेशन पर उतरे| जंहा से वह पैदल ही जसमई दरवाजे की तरफ जा रहे थे| तभी जसमई तिराहे पर मिले सुशील ने मेरे पति सौरभ व मुझे अपनी बाइक पर बैठा लिया| पीछे से उसका साथी मुकेश भी साइकिल से आ गया| जैसे ही वह ढीलाबल मोड़ के निकट पंहुचे तबी सामने से आयी काली पल्सर पर सबार तीन हमलावरों में से एक ने जान से मारने की नियत से फायर झोक दिया| और रुपयों से भरा झोला लेकर भाग गये|
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है| पुलिस को मौके से दो कारतूस के खोखे भी मिले है| पुलिस जाँच में जुटी है|
महिला का रिश्तेदार हिरासत में

मूल रूप से मेई रामपुर नवाबगंज निवासी सुशील अपर शक जताये जाने पर स्वाट टीम ने उसे हिरासत में ले लिया| जिससे पूंछतांछ की जा रही है|