मतपेटियों में बंद हुआ 1771 प्रधान प्रत्याशियों का भाग्य

0
238

devndarफर्रुखाबाद: मंगलवार को हुये द्वितीय चरण के पंचायत चुनाव मे छुटपुट घटनाओ को छोड़ लगभग मतदान शांतिपूर्ण रहा| इस बीच कई लोग हिरासत में भी लिये गये| कुल मिलाकर अब प्रधान प्रत्यशियो को मतगणना का बेसब्री से इंतजार रहेगा|

[adrotate banner="3"]

विकास खंड बढ़पुर में कुल 59 ग्राम पंचायत है| जिसमे से जिला पंचायत सदस्य विजय यादव की माँ के कुटरा से निर्विरोध प्रधान होने के बाद अब केबल 58 ग्राम पंचायतो में भी मतदान हुआ था| वही कमालगंज में भी 119 ग्राम पंचायतो पर मतदान हुआ| जिसमे बढ़पुर विकास खंड में 584 प्रधान प्रत्याशी मैदान में थे| वही विकास खंड कमालगंज में 1187 प्रत्याशी चुनाव लड़े| वहीँ दोनों व्लाको में मिलाकर 2044 कुल मिलाकर मंगलवार की शाम को मतदान खत्म होने के बाद मतपेटियों के सील होने के साथ ही प्रधान प्रत्यशियों का भाग्य भी मतपेटी में बंद हो गया| आने वाली 13 दिसम्बर को मतगणना करायी जायेगी|

[adrotate banner="2"]