फर्जी वोटिंग को लेकर प्रत्याशी के पति को पीटा

0
149

dm stendrssiफर्रुखाबाद:(कायमगंज) प्रथम चरण के मतदान में कायमगंज व नवाबगंज क्षेत्र में विवाद की स्थित शुरू हो गयी| कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मऊरशीदाबाद में प्रत्याशी के पति की पिटाई करने से हालत बिगड गये बाद में मौके पर पंहुचे अधिकारियो ने मामले को रफा-दफा कर दिया|

[adrotate banner="3"]

ग्राम सभा मऊरशीदाबाद के प्राथमिक विधालय में मतदान हो रहा था तभी प्रधान प्रत्याशी मिथिलेश के पति बबलू को फर्जी वोटिंग के चक्कर में विरोधी महिला प्रत्याशी विमला देवी ने पीट दिया| जिससे हालत तनावपूर्ण हो गये| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस फ़ोर्स के साथ जोनल ,मजिस्ट्रेट भी मौके पर आ गये| पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगो को खदेड़ दिया|
वोटर पर्ची को लेकर विवाद
ग्राम पंचायत हमीरपुरखास में ग्राम प्रधान पद के प्रत्यशी भूरा व सब्बीर बेग आपस में फर्जी वोटर पर्ची जारी करने को लेकर भीड़ गये| जिससे विवाद की स्थित बन गयी| पुलिस ने मामले को रफा-दफा कर दिया|
वोटर ले जा रही कार को डीएम, एसपी ने पकड़ा
जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार व पुलिस अधिक्षक राकेश कृष्णा ने वीरपुर बरझाला में मतदाताओ को ले जा रही कार को पकड़ लिया| जिसमे पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ कर कोतवाली भेज दिया|

[adrotate banner="2"]