ब्रेकिंग: कन्नौज में बीजेपी का धरना हुआ प्रतिबंधित

0
271

ANUJ KUMAR JHAA1फर्रुखाबाद: 26 नबम्बर से कन्नौज में प्रदेश सरकार के खिलाफ होने वाले धरने पर जिलाधिकारी ने रोक लगा दी है| जिसके बाद से धरना प्रतिबंधित कर दिया गया है |

[adrotate banner="3"]

प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल करने के लिये कन्नौज में होने वाले धरने को कन्नौज के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने अनुमति नही दी है| 26 नबम्वर को होने वाले धरने के लिये कहा गया है कि जिले में पंचायत चुनाव के चलते धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है| इसलिये धरने की अनुमति नही दी जा सकती है| इसी के साथ जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कन्नौज के आस-पास के जनपद में पत्र भेजकर कन्नौज आने वाले भाजपा कार्यकर्ताओ को रोकने के लिये कहा है| उन्होंने आस-पास के जिलो के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को इस सम्बन्ध में पत्र भेजा है|इसके साथ ही साथ कन्नौज के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी को भी जिले के सभी 16 प्रवेश मार्गो पर पुलिस फ़ोर्स लगाकर भाजपा नेताओ को रोकने के आदेश दिये है|

उन्होंने कहा है सभी 16 प्रवेश मार्गो में बैरियर लगाकर एक-एक मजिस्ट्रेट भी तैनात किया जायेगा ताकि बाहर जिले से आने वाले भाजपा नेताओ पर काबू पाया जा सके| जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जेएनआई को बताया कि यदि कोई भाजपा नेता कानून तोड़ने का प्रयास करेगा तो क़ानूनी कार्यवाही भी की जायेगी|

[adrotate banner="2"]