संकिसा में बाइक की टक्कर से बांग्लादेशी की मौत

0
145

SUIMLफर्रुखाबाद:(मेरापुर) थाना क्षेत्र के संकिसा में भ्रमण पर आये बांग्लादेश व्यक्ति की बाइक की टक्कर से मौत हो गयी| पुलिस ने शब का पंचनामा भर दिया|

[adrotate banner="3"]

70 सदस्यीय लोगो के साथ भ्रमण पर जनपद के संकिसा आये 76 वर्षीय सुवीमल चकमा पुत्र कामिनी चकमा निवासी मारिश बाबू पारा वाधाइच्च रंगामती कमलादेव् की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी| उसे उसके साथ ग्रुप लीडर प्राती रंचना चकमा ने दोपहर 1 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| मौके पर मौजूद डॉ० राकेश तिवारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया|

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस लोहिया अस्पताल पंहुची और दरोगा मो० आसिफ ने शव का पंचनामा भरा| मृतक के साथ आये लोगो ने बताया कि शव का दाह संस्कार वह पांचाल घाट पर ही करके वापस जायेगे|

[adrotate banner="2"]