अपराधिक प्रत्याशी व अभिकर्ता नही कर पायेगे मतगणना स्थल में प्रवेश

0
165

sp dmफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने कहा है कि मतगणना स्थल पर किसी भी प्रकार के अपराधिक इतिहास वाले प्रत्याशी व उनके मतगणना अभिकर्ता प्रवेश नही कर पायेगे| यदि किसी ने जबरन घुसने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय में एसपी दिनेश कुमार पी के साथ पत्रकार वार्ता में कहा कि किसी भी प्रकार के व्यक्ति व वाहनों को मत गणनास्थल से 400 मीटर दूर ही रोक दिया जायेगा| प्रत्याशी के मतगणना अभिकर्ता यदि अपराधी है तो उसे पास नही मिलेगा साथ ही उससे एक सत्यापन भी माँगा गया है जिसमे अभिकर्ता खुद लिखकर देगा की वह अपराधिक व्यक्ति नही है| यदि अभिकर्ता फर्जी सत्यापन देता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी| इसके साथ ही साथ जो प्रत्याशी अपराधिक इतिहास रखते है उनके भी गणना स्थल पर प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है|

[adrotate banner="2"]