प्रधान पद के दावेदार के चालक को पुलिस ने पकड़ा

0
233

dm dhrnaaफर्रुखावाद: थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम दुवरी निवासी योगेन्द्र कुमार सिंह पुत्र छविनाथ सिंह ने अपने चालक को फर्जी रूप से पकड़ लिये जाने के विषय में शिकायत की है| जिसमे थानाध्यक्ष की भूमिका पर भी सबाल उठाये गये है|

[adrotate banner="3"]

ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार योगेन्द्र सिंह रविवार को पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी से मिलने उनके आवास पर तकरीबन आधा सैकड़ा ग्रामीणों को लेकर पंहुचे| उन्होंने डीएम को दिए गये शिकायती पत्र में कहा है कि उनके ही गाँव के उमाशंकर पुत्र वीरपाल ने तकरीबन डेढ़ माह पूर्व अपने घर चोरी की गलत अपवाह फैलाकर उसके चालक शिवशंकर पाल को स्थानिय पुलिस ने पकडवा लिया| पुलिस उसके चालक शिवशंकर का जबरन चोरी में नाम रख रहे है| थाना पुलिस उसके चालक को बेवजह तीन दिन से बंद किये है|
पीड़ित ने मामले की जाँच किसी उच्चाधिकारी से कराकर कार्यवाही की मांग की है|

[adrotate banner="2"]