जिला पंचायत के लिए मोहम्दाबाद प्रथम में कई प्रधानो की साख दाव पर

0
275

फर्रुखाबाद: जिला पंचायत सदस्य के लिए भाग्य आजमाने वाले जब पुराने राजनैतिक हो तो मुकाबला और दिलचस्प हो जाता है| नै कुर्सी जीतने के साथ साथ ही पुरानी कुर्सी की इज्जत भी दांव पर लग जाती है| मोहम्दाबाद प्रथम सीट पर कुल 29 प्रत्याशिओ में से 2 प्रधान या उनके परिजन भी मैदान में है| सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित सीट पर मैदाने-जंग में कुल 29 प्रत्याशिओ में से 11 निरक्षर है तो वहीँ 6 महिला प्रत्याशी स्नातक है| भाजपा सपा और बसपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए उनके नेता मैदान में प्रचार के लिए उतरे हुए है| पिछड़ा वर्ग की बहुलता वाली इस सीट पर ठाकुर और यादवो के बीच कांटे की टक्कर होनी संभावित है|

[adrotate banner="3"]

इस सीट पर प्रमुख रूप से मैदान में मोनू राठौर ने अपनी पत्नी इच्छा राठौर को मैदान में उतारा है| मोनू की माँ गैसिंगपुर की प्रधान है तो वहीँ दूसरी ओर पिपरगाव की प्रधान रीमा देवी पत्नी अवधेश पाल भी मैदान में है| भाजपा से यहाँ शैलेन्द्र सिंह की पत्नी सरिता सिंह भाग्य आजमा रही है तो बसपा से गौरव राठौर की माताजी चुनावी समर में है| समाजवादी पार्टी से समर्थित रामपाल यादव की पत्नी सुमन यादव भी जिला पंचायत सदस्य बनने की दौड़ में बनी हुई है|

यहाँ के स्थानीय विधायक नरेंद्र सिंह यादव के प्रभाव वाले इलाके में उनके पुत्र सचिन यादव सपा समर्थित प्रत्याशी सुमन यादव पत्नी रामपाल यादव के समर्थन में लगातार इलाके में जनसम्पर्क में लगे हुए है| समाजवादी पार्टी में दो गट हो जाने की वजह से जिसे नरेंद्र सिंह यादव का समर्थन नहीं मिला वो दूसरे नेताओ के फोटो अपने पोस्टरों में छापे हुए है|
RAMPAL-SINGH-YADAV
बुधवार को लोकसभा चुनाव लड़ चुके सचिन यादव सपा समर्थित प्रत्याशी सुमन यादव पत्नी रामपाल यादव के समर्थन के कई गाँवों में चुनाव प्रचार करते मिले| प्रमुख रूप से नवादा, पहाड़पुर, चियुरिया, वीरपुर, नगला भूता, सिरोली, नगला समइ गाँवों में जनता से रामपाल यादव को जिला पंचायत सदस्य बनाने के लिए वोट मांगे|

[adrotate banner="2"]