फर्रुखाबाद: लोगो को कम गैस दिये जाने पर घरेलू गैस के सेल्समैंन को सपा अधिवक्ता सभा के महानगर अध्यक्ष ने मुर्गा बनाया| जिसके बाद उसने अपनी गलती मान ली| बाद में उसे छोड़ दिया गया|
[adrotate banner="3"]
सपा अधिवक्ता सभा के महानगर अध्यक्ष सुधांशु राय को उनके किसी परिचित ने फोनपर सुचना देकर कहा कि जेएनवी रोड स्थित गैस गोदाम पर सेल्समैंन अबैध बसूली के साथ ही साथ कम गैस दे रहा है| जिसके बाद वह अपने समर्थको के साथ मौके पर पंहुचे और सेल्समैंन राजवीर को पकड़ लिया| सेल्समैंन ने मौके पर ही अपनी गलती मानी जिसके बाद सुधांशु ने उसे मौके पर ही मुर्गा बना दिया| काफी देर मुर्गा बनाने के बाद उसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया|
सुधांशु राय ने बताया कि यह जनहित का मामला है वह बहुत जल्द जिला पूर्ति अधिकारी से भेट कर सेल्समैन व् गैस एजेंसी मालिक के खिलाफ आन्दोलन करेगे|
[adrotate banner="2"]


