पंचायत चुनाव 2015: LIVE तीसरे चरण का मतदान शुरू, एसपी ने दबंगो को अलीगंज में खदेड़ा

0
212

CDO CP TRIPATHIफर्रुखाबाद: पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज ब्लाक में जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का चुनाव हो रहा है| जिला पंचायत सदस्य जिला पंचायत अध्यक्ष चुनने के लिए वोट डालेंगे और क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लाक अध्यक्ष के लिए|

[adrotate banner="3"]

त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में ग्रामीण इलाको के विकास और अन्य व्यवस्था सञ्चालन के लिए पंचायतो का गठन होता है| प्रतह्म पंचायत ग्राम पंचायत होती है| इसमें ग्राम प्रधान चुना जाता है और साथ ही ग्राम पंचायत में सदस्य चुने जाते है जो एक तरीके से मुहल्लों से चुने हुए पृतनिधि होते है| ग्राम पंचायत के ऊपर ब्लाक स्तर पर एक पंचायत का गठन होता है| इसमें अमुक ब्लाक के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतो से आबादी के अनुपात में दो से तीन सदस्य चुनकर आते है| इन्हे क्षेत्र पंचायत सदस्य कहा जाता है और ये ब्लाक अध्यक्ष चुनने के लिए वोट डालते है|

पंचायती राज की तीसरी इकाई जिला स्तर की होती है| इसमें आबादी के अनुपात में 20-30 गावो से एक सदस्य चुना जाता है और ये जिला पंचायत सदस्य कहलाते है और जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए वोट डालते है| पंचायती राज एक्ट के अनुसार इन सदस्यों की जिले की कार्ययोजना बनाने में महती भूमिका होती है मगर भ्रष्टाचार के दौर में चुने हुए जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पैसे लेकर अध्यक्ष के लिए वोट डालते है और चुने हुए जिला और ब्लाक अध्यक्ष को पांच साल तक विकास कार्य के लिए जारी किये जाने वाले धन में खुली लूट करने की मूक सहमति प्रदान कर देते है| ये तो छोटी सी भूमिका है| इसी क्रम में तीसरे चरण में कायमगंज ब्लाक में वोट डाले जा रहे है| ये इलाका काफी संवेदनशील है| पिछले रिकॉर्ड के हिसाब से ये डकैतो का इलाका था जहाँ डकैतो के फरमान के अनुसार वोट डम्पिंग होती थी आजकल उनके वंशज ये काम कर रहे है| तीसरे चरण के मतदान की सुर्खिया-

1- 9.30AM बिराहिमपुर जागीर मतदान केंद्र पर पड़ोस के जनपद एटा की तहसील अलीगंज के एक युवक को तमंचे के साथ पकड़ा गया है| युवक का नाम मुलायम बताया जा रहा है| युवक अब पुलिस के कब्जे में है|
2- 10.30 PM एसपी काफिले के साथ फर्रुखाबाद से अलीगंज रोड पर थे उसी दौरान सीमा सील होने के बाबजूद एक बोलेरो अलीगंज की ओर से आती दिखाई पड़ी| पुलिस कप्तान को देखे बोलेरो वापस मुड़ी और अलीगंज की तरफ भागी| एसपी के काफिले ने अलीगंज के अंदर घुस कर पीछा कर बोलेरो को पकड़ लिए| दबंग बोलेरो छोड़ कर भागने में कामयाब हो गए| पुलिस में बोलेरो के चारो पहिये पंचर कर नाकाम इरादो पर पानी फेर दिया|
3- ग्रामीणो ने बताया कि बिल्सड़ी मतदान केंद्र पर बाहरी लोगो के होने की आशंका है| यहाँ पीठासीन अधिकारी दस्खत कराने की जगह अंगूठा लगवा रहा है वोटरो से| कई युवको ने की मीडिया से शिकायत| आशंका है कि बाहरी व्यक्ति कहीं गलत नाम न लिख दे| और काम जल्दी जल्दी हो जाए इसलिए अंगूठा लगवाने में लगा है| पीठासीन अधिकारी की भूमिका संदिग्ध? एसपी मौके पर पहुंचे| दबंगई की वजह से ग्रामीण खुलकर विरोध करने से डर रहे है| ये ब्लाक प्रमुख केके चतुर्वेदी का गाँव है| ग्रामीणो का कहना है कि पुलिस या प्रशासन के आने पर बाहरी लोग ब्लाक प्रमुख और उनके सहयोगियों के घरो में छिपे है| यहाँ बड़े अधिकारियो के जाने के बाद लुक छिपी का खेल चलेगा|

[adrotate banner="2"]