बसपा एमएलसी मनोज के घर के बाहर देर रात तक चलती दारू: मोहन अग्रवाल

0
229

mohan agrvalफर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद विकास मंच के नगर अध्यक्ष राहुल जैन के साथ बसपा एमएलसी मनोज अग्रवाल के लोगो द्वारा मारपीट के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है| रविवार को विकास मंच की एक प्रेस वार्ता में मनोज अग्रवाल पर कई आरोप भी लगाये गये|

[adrotate banner="3"]

नेकपुर स्थित अपने कोल्ड में बुलाई गयी पत्रकार वार्ता में विकास मंच के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल ने एमएलसी मनोज अग्रवाल के विषय में कहा कि पूरा शहर जानता है कि मनोज अग्रवाल के आवास के बाहर उनके आदमी आलू की दुकानों पर खुलेआम शराब पीते है| यह अब बर्दाश्त नही किया जायेगा| उन्होंने कहा कि विकास मंच के किसी भी पदाधिकारी का कोई अपमान करेगा तो यह बिल्कुल भी बर्दास्त नही किया जायेगा|

उन्होंने मनोज अग्रवाल की करोड़ो की सम्पत्ति के विषय में भी अपने विचार व्यक्त किये| उन्होंने कहा कि सारा शहर जानता है कि ईमानदारी के प्रतिबिम्ब के रूप में मनोज को नगर पालिका की कमान सौपी थी| लेकिन नगर पालिका के कामो में फर्जी बाड़ा करके उन्होंने अकूत सम्पति बना ली है| इस दौरान राहुल जैन आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]