कन्नौज में रेलवे क्रासिंग पर हादसे में एक की मौत, 12 मरणासन्न

0
101

trenफर्रुखाबाद: कन्नौज में जसोदा स्थित रेलवे क्रासिंग पर एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब १२ लोग जख्मी हो गए। दरअसल, कन्नौज की १०५ /२टी क्रासिंग पर एक लोडर कानपुर से मथुरा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन टकरा गया। इससे लोडर के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में करीब १२-१३ लोग जख्मी होकर इधर उधर गिर गए। आसपास के लोगों ने जब तक जाकर देखा एक की मौत हो चुकी थी।
शेष करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। उन्हें निकट के अस्पतालों में ले जाया गया है। इस हादसे से फिलहाल रेलवे ट्रैक बाधित हो गया है। मारने वाले की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]