फर्रुखाबाद: विधुत शवदाह गृह की मांग कर रहे सर्वोदय मंडल ने शनिवार को बसपा नेता मनोज अग्रवाल के घर पर अनिश्चित कालीन अनशन करने की तैयारी कर ली है|
[adrotate banner="3"]
सर्वोदय मंडल के मंत्री लक्ष्मण सिंह एडवोकेट ने बताया कि बसपा नेता मनोज अग्रवाल ने उनसे विधुत शवदाह गृह बनाने के लिये 25 लाख रुपये की रकम देने का भरोसा दिया गया था| लेकिन अभी तक उन्होंने शवदाह गृह के लिये धनराशि उपलब्ध नही करायी है| जिससे संगठन में आक्रोश है| उन्होंने बताया कि शनिवार से मनोज अग्रवाल व पालिकाध्यक्ष बत्सला अग्रवाल के लोहाई रोड स्थित घर पर अनशन किया जायेगा| जिसके लिये सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है|
[adrotate banner="2"]

