पुलिस मुठभेड़ में चार शातिर गिरफ्तार

0
122

SI SUNIL KUDIPफर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा पुलिस ने फ़ोर्स के साथ दबिश देकर चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया| उनके पास से अबैध हथियार व बाइक बरामद की है|

[adrotate banner="3"]

बीते बुधवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम हथियापुर के निकट चार शातिर अपराधी किसी घटना को करने की योजना बना रहे है| पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर दबिश दी तो हथियापुर ग्रामीण बैंक के निकट आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी| पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी विकास मिश्रा पुत्र रामवीर निवासी बहरामपुर शमसाबाद, प्रमोद पुत्र श्याम चरन निवासी अहरई विघनपुर जसरथपुर एटा, अनुरोध पुत्र महेश उर्फ़ बालेन्द्र शर्मा गनीपुर नबावगंज, आत्माराम शाक्य पुत्र जुगुल किशोर कच्छापुर नवाबगंज को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस ने उनके पास से तीन तमंचा व कारतूस एक बाइक, दो मोबाइल भी बरामद किये है|

इस दौरान थानाध्यक्ष सुनील यादव, उप निरीक्षक कुलदीप दीक्षित, राशिद अखतर, राजेन्द्र सिंह, हरीश सिंह, चालक मनोज यादव के साथ साथ अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]